Emerald News:- नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद मोहम्मदपुर गांव में ग्रामवासियों की उपस्थिति में तीन नए ट्यूबवेलों का शुभारंभ किया गया। दिल्ली के भाजपा विधायक श्री कैलाश गहलोत ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन ट्यूबवेलों के शुरू होने से गांव की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय निवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, तीन ट्यूबवेलों में से एक सैनी मोहल्ला में और दो UGR (अंडरग्राउंड रिजर्वायर) के पास स्थापित किए गए हैं। इनके शुरू होने से गांव में पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण लाम्बा, शक्ति केंद्र प्रमुख श्री सुधीर गौर, मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर और पूर्व जिला मंत्री श्री रविन्द्र गोदारा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस पहल को गांव की बुनियादी सुविधाओं और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


