दुबई-इजरायल फ्लाइट में मचा हड़कंप, दो पायलटों में विवाद के बाद हाईजैक का अलर्ट; फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान

दुबई-इजरायल फ्लाइट में मचा हड़कंप, दो पायलटों में विवाद के बाद हाईजैक का अलर्ट; फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान

तेल अवीव: दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक कमर्शियल फ्लाइट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान से पहले इमरजेंसी और बाद में हाईजैक से जुड़ा कोड भेजे जाने की सूचना सामने आई। इसके बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान की निगरानी के लिए लड़ाकू विमानों को भी भेजा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में 150 से अधिक इजरायली यात्री सवार थे। स्थिति को देखते हुए विमान को अपने निर्धारित मार्ग से हटाकर सऊदी अरब की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि विमान के दोनों पायलटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी दौरान इमरजेंसी कोड और फिर हाईजैक कोड सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तत्काल किसी बड़े खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने सुरक्षा स्थिति को लेकर इमरजेंसी बैठक की। अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाईजैक से जुड़ा कोड आखिर किस परिस्थिति में भेजा गया.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *