Emerald News:-नई दिल्ली, 4 अक्टूबर 2026: महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे और नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय किए गए हैं।
भाजपा के उम्मीदवार
पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. (श्रीमती) स्मिता योगेश जाधव
नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: श्री सुधाकर विठ्ठलराव कोहले
पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: श्री कौस्तुभ मुरलीधर गावडे
महाराष्ट्र विधान परिषद के इन चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने से चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों की सक्रियता और चुनावी रणनीति पर सभी की नजर रहेगी।


