Emerald News:-देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी देहरादून की सख्ती के बीच कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


