Emerald News:-जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के प्रतिभाशाली धावक एवं राजस्थान के टोंक निवासी धर्मवीर चौधरी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने धर्मवीर चौधरी को उनकी शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दिया कुमारी ने कहा कि धर्मवीर चौधरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राजस्थान के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि धर्मवीर चौधरी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे राजस्थान के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने धर्मवीर चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर सफलता हासिल करते रहें और आने वाले समय में देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।


