ओडिशा तट से 11:10 बजे किया गया सफल परीक्षण, सभी निर्धारित उद्देश्यों पर खरी उतरी मिसाइल
Emerald News:- भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आज ओडिशा के तट के पास स्वदेशी रूप से विकसित ‘प्रलय मिसाइल’ का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण सुबह 11:10 बजे किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण की जानकारी साझा करते हुए DRDO की टीम को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल के तहत किया गया था। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने निर्धारित सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। विभिन्न रेंज इंस्ट्रूमेंट्स से प्राप्त आंकड़ों के माध्यम से इसकी सफलता की पुष्टि की गई।
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की रक्षा अनुसंधान और स्वदेशी सैन्य तकनीक में बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। यह उपलब्धि देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


