मोदी से कैप्टन स्मित मच्छर बोले- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, समझ गया था आखिरी मौका है

मोदी से कैप्टन स्मित मच्छर बोले- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, समझ गया था आखिरी मौका है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। कैप्टन स्मित ने उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए बताया कि विमान हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की जान बचाने के लिए आखिरी कोशिश की।
बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि विमान उड़ाते समय अचानक एक जोरदार झटका लगा और वह नीचे की ओर गिरने लगे। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। इसके बावजूद उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान लगातार नीचे जा रहा है।
कैप्टन स्मित ने कहा, “मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा मेरे सामने था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस वक्त भी उसे पढ़ रहा था। मुझे विश्वास है कि भगवान ने ही हम सभी को बचाया।” कैप्टन स्मित की सूझबूझ और साहस के चलते विमान में सवार 174 लोगों की जान बच सकी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे बातचीत के दौरान उनके साहस और हिम्मत की सराहना की.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *