युवा शक्ति को जोड़कर जनसेवा और विकास के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर

युवा शक्ति को जोड़कर जनसेवा और विकास के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर

Emerald News :- गुहला-चीका: गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र के गांव सैर में सांसद नवीन जिंदल के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं के साथ संवाद करते हुए जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
टीम नवीन जिंदल फाउंडेशन ने युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक पहलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना, फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल सेंटर्स और सांसद खेल महोत्सव जैसी महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी युवाओं के साथ साझा की गई। युवाओं को इन पहलों से जुड़कर समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक का उद्देश्य युवा शक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जनसेवा और विकास के संदेश को डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर तक पहुंचाना रहा.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *