Emerald News:- पेरिस: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के स्तर में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कई इलाकों में स्कूलों के गेट बंद किए गए, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।
प्रदर्शन के चलते फ्रांस सरकार को 550 से ज्यादा हाई स्कूल बंद करने पड़े। कई स्कूल परिसरों में स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और बल का इस्तेमाल किया।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाना बताई जा रही है। कई जगहों पर प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के साथ भी हाथापाई और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आई हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं के दौरान 2,000 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
फ्रांस के कई शहरों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन वाले इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
Posted inInternational
फ्रांस में छात्र आंदोलन ने लिया हिंसक रूप, 550 से ज्यादा हाई स्कूल बंद; कई जगह आगजनी और तोड़फोड़
