Emerald News:-नई दिल्ली। सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस के अवसर पर दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उन्हें कोटिशः नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पूरी दुनिया को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का मार्ग दिखाती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जात-पात, भेदभाव और सामाजिक असमानता से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोच्च स्थान देने का संदेश दिया। उनके विचार आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकता तथा सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
बिधूड़ी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी और उनके बताए सेवा, सत्य एवं भाईचारे के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


