Emerald News:- नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की आज हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इस बिल का विरोध करने का फैसला किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा परिसीमन बिल देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर पूरी सत्ता हमेशा अपने हाथों में रखना चाहती है।
खड़गे ने कहा कि INDIA ब्लॉक के नेताओं ने इस मुद्दे पर मिलकर चर्चा की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
विपक्ष का मानना है कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पारदर्शिता और सभी पक्षों की सहमति जरूरी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।


