Emerald News:- गुरुग्राम। थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किए गए बच्चों की उम्र 09 वर्ष, 07 वर्ष और 05 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-53 पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश की और उन्हें वजीराबाद सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया।
बच्चों के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
गुरुग्राम पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है। पुलिस की तत्परता से तीनों बच्चों को कुछ ही घंटों में सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।


