पंचकूला, हरियाणा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचकूला में युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर खेल भावना और टीमवर्क का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और उनके उत्साह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल का मैदान हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास, अनुशासन और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने के अनुभव को आनंददायक बताते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
Posted inPolitics
पुष्कर सिंह धामी ने पंचकूला में युवा खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बोले- खेल का मैदान सिखाता है टीम भावना और समर्पण का महत्व

