Emerald News:- नई दिल्ली। श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने शिरकत की। इस अवसर पर दिल्ली के बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जताया।
विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि रामलीला महोत्सव भगवान श्रीराम की महिमा, भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और धार्मिक आस्था को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों, उनके जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने रामलीला महोत्सव में पधारने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दे रहा है।


