Emerald News:- नई दिल्ली: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद उन्हें सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। सुनक ने मोदी के साथ अपनी पुरानी कार्यशैली को याद करते हुए उनके काम के प्रति समर्पण, ऊर्जा और मेहनत की सराहना की।
ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मोदी का सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुनक ने यह भी कहा कि जब वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें मोदी के साथ काम करने का अवसर मिला था।
सुनक ने भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत होते संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। बदलती और अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और ब्रिटेन के संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। उनके इस संदेश में दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।


