Emerald News:- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने धनतेरस के पावन अवसर पर अपने प्रशंसकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और आनंद की कामना की।
माधुरी दीक्षित ने कहा कि धनतेरस का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। उनके इस शुभकामना संदेश को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।


