प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी की शुक्रवार सुबह गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, दीपक पढ़ाई में काफी होनहार था और पढ़-लिखकर नौकरी करना चाहता था। परिवार का कहना है कि बाद में वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ गया और आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ गया।
दीपक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर जांच जारी है।

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *