मध्य प्रदेश के उज्जैन अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर बवाल हो गया है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पथराव करने का प्रयास किया गया। हालांकि, भारी संख्या में जमा हुए लोगों को पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर हटाए। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 2500 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। मौके पर एसपी प्रदीप शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि एहतियातन शहर भर में अलर्ट जारी किया गया है.


