Emerald News:- नोएडा: नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर पंकज सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व का संदेश साझा करते हुए कहा कि यह उत्सव हमें बुराई को समाप्त कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम के आदर्श और मर्यादा सभी के जीवन में सदाचार एवं कर्तव्यबोध का संचार करें।
विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


