Emerald News:- पटना: बिहार में दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने और डेयरी क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पटना में कॉम्फेड के Integrated Command and Control Centre (ICCC) एवं ‘सुधा संपर्क’ कॉल सेंटर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर DAT के माध्यम से राज्य की 5,832 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े 1,06,063 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 68.51 करोड़ रुपये की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया गया। इस पहल से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के साथ सहकारी व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
इसके अलावा जैविक उद्यान में सुधा कैफेटेरिया एवं तरकारी दुकान तथा मीठापुर में Fresh Catch Kiosk और सुधा पार्लर का भी शुभारंभ किया गया। इन सुविधाओं से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों का आर्थिक सशक्तीकरण, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और बिहार में सहकारिता आंदोलन का विस्तार करना है।
स्मार्ट चौधरी ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का सशक्तीकरण, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं और बिहार में सहकारिता का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।


