Emerald News:- नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं विधायकों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक एकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भाजपा उनके लिए केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि संस्कारों, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा एक विशाल परिवार है। ऐसे आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने इस सुंदर एवं आत्मीय आयोजन के लिए प्रवेश जी और स्वाति जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।


