EmeraldNews नई दिल्ली में आज कई संगठनों के प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसे देखते हुए नई दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर पर भी सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है।
नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। इसके तहत बिना लिखित अनुमति के सभा करने, पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, प्रदर्शन और धरना देने पर प्रतिबंध है।
प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर आज आपका नई दिल्ली, जंतर-मंतर या कनॉट प्लेस की तरफ जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था और संभावित रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें.
Posted inDelhi NCR
आज नई दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ये अलर्ट! जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास लागू धारा 163, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

