Emerald News:- नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC की क्षमताओं को और विस्तार मिलेगा।
इसरो की इस उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैज्ञानिकों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि NVS-03 का सफल प्रक्षेपण भारत के लिए एक नया मील का पत्थर है। इससे देश के नागरिकों को नेविगेशन सेवाओं का और बेहतर लाभ मिलेगा।
अमित शाह ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज्ञान और तकनीक के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने के विजन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। इस सफल मिशन के साथ भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष एवं नेविगेशन तकनीक को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


