Emerald News:- नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए पोलैंड के प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए भारत और पोलैंड के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी पोलैंड यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री ने उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 की उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को Strategic Partnership (रणनीतिक साझेदारी) का दर्जा दिया गया था। इस महत्वपूर्ण कदम ने भारत और पोलैंड के बीच सहयोग को एक नई दिशा प्रदान की।
पीएम मोदी के अनुसार, इसी मजबूत आधार पर पिछले दो वर्षों में दोनों देशों की साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। भारत और पोलैंड के बीच बढ़ते संबंध दोनों देशों के लिए सहयोग के नए अवसर खोल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश भारत और पोलैंड के बीच आपसी विश्वास, मैत्री और दीर्घकालिक सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


