Emerald News:- नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिकटेंस्टीन के युवराज एवं राज्य के कार्यकारी प्रमुख प्रिंस एलोइस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में आर्थिक सहयोग, निवेश के अवसरों और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस समझौते का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर इसके प्रभाव और भविष्य में व्यापार एवं निवेश सहयोग को और अधिक विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और लिकटेंस्टीन के संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में इस बैठक को महत्वपूर्ण बताया। दोनों देशों के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग निवेश, व्यापार और नए व्यावसायिक अवसरों के लिए संभावनाएं खोल सकता है।


