Emerald News :-बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने बहादुरी और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की जमकर तारीफ की। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित को सलाम किया और उनकी हिम्मत को सराहा।
सलमान खान ने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी… वेल डन ब्रो।” उन्होंने अपने पोस्ट में कैप्टन स्मित मच्छर को टैग करते हुए हैशटैग #SmitMachchhar भी इस्तेमाल किया।
सलमान खान का यह संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं.


